सिर्फ सिमराहा नहीं, बिहार की सभी मांस फैक्ट्रियां हों बंद”:विधायक मो. मुर्शिद आलम

“सिर्फ सिमराहा नहीं, बिहार की सभी मांस फैक्ट्रियां हों बंद”:विधायक मो. मुर्शिद आलम

जे टी न्यूज,
फारबिसगंज : प्रखंड के हरिपुर पंचायत में आयोजित बिहार सरकार के ‘सहयोग शिविर’ के दौरान सिमराहा के गोगी पोठिया में संचालित कथित बीफ फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर पोस्टर प्रदर्शन की चर्चा के बीच, मोहम्मद मुर्शिद आलम ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय हरवा चौक जोकीहाट बड़ा बयान दिया है।
जोकीहाट विधायक मो. मुर्शिद आलम ने कहा कि “केवल सिमराहा की कथित बीफ फैक्ट्री ही नहीं, बल्कि बिहार में संचालित सभी मांस फैक्ट्रियां बंद होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, ताकि उसके संरक्षण को और अधिक मजबूती मिल सके।
विधायक ने कहा कि यह विषय केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश की आस्था तथा जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। सरकार को इस दिशा में व्यापक स्तर पर निर्णय लेकर पशु संरक्षण और जनभावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।
मो. मुर्शिद आलम के इस बयान के बाद सीमांचल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में उनके बयान को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

Related Articles

Back to top button