प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह” का आयोजन
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह” का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:: प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह” में एक पेड़ एक जिंदगी ” अभियान के तहत शिक्षक संजीव कुमार झा एवं छात्र छात्राओं के सहयोग से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जीवनी शक्ति संवर्धन हेतु नीम,अशोक,पपीता सहित कई तरह केऔषधीय पौधा का रोपण किया गया।मौके पर इको क्लब,बाल संसद,मीना मंच के सदस्यों ने सहयोग किया।शिक्षिका विभा कुमारी ने कहा कि पौधा लगाना जीवन के लिए आवश्यक है,किंतु उसकी सुरक्षा भी उतना ही आवश्यक है।यह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार है।वहीं शिक्षिका अंजुमन शाहीन ने कहा कि हम सबों को पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के लिए संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में शिक्षक बिनय सिंह,कैलाश राम,बिमला कुमारी, इन्दिरा कुमारी,कोमल पाण्डेय,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सहयोग किया।

