ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल ट्रक चालक  गिरफ्तार

ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ट्रक चालक  गिरफ्तार

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया l बहुभोज का निमंत्रण देने जा रहे दो चचेरे भाइयों की मोटरसाइकिल को बैजनाथपुर- लीटीयाही
सड़क पर भेलवा गाँव के पास
एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी l हादसे में भेलवा वार्ड 4 निवासी श्रवण यादव के इकलौते पुत्र 16 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह जुलाई को शादी करके आए दीपक कुमार(23) गंभीर रूप से घायल हो गए l घायल का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा है l घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l ग्रामीणों की मदद से टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया l
बता दें कि घायल दीपक कुमार की शादी छह जुलाई को रामपुर श्यामनगर में हुई थी l बुधवार को उनके घर पर बहुभोज की तैयारियां चल रही थीं l इसी बीच निमंत्रण देने निकले दोनों भाइयों के साथ यह हादसा हो गया l देखते ही देखते शादी का उत्सव मातम में बदल गया और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई l
वहीं मृतक अभिषेक भागलपुर में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था और चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक जुलाई को घर आया था l

Related Articles

Back to top button