पुलिस अगर सजग रहे और ईमानदारी से काम करें, तो अपराधियों के हौसले चकनाचूर हो जाएँ – पप्पू यादव

पुलिस अगर सजग रहे और ईमानदारी से काम करें, तो अपराधियों के हौसले चकनाचूर हो जाएँ – पप्पू यादव

जे टी न्यूज, पटना: पुलिस अगर सजग रहे और ईमानदारी से काम करें, तो अपराधियों के बुलंद हौसले, चकनाचूर हो जाएँ. लेकिन बिहार में पुलिस की स्थिति ठीक विपरीत है. वह निर्दोष पर कार्रवाई करने में एक पल देर नहीं करती और अपराधी को संरक्षण देने में अपनी वर्दी और जमीर से भी सौदा कर लेती है. यह हाल के दिनों में खूब देखने को मिला है, जिसकी भेंट नीट की छात्रा, भरत तिवारी, बंटी यादव, मासूम ईशांत जैसे कई लोग हुए हैं.


आज हमने मासूम ईशांत को न्याय दिलाने के लिए क्रांति मैदान, काँचा, समस्तीपुर में जन आक्रोश सभा सभी को संबोधित किया और न्याय की इस लड़ाई में एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की. घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें अगर पुलिस की सक्रियता होती, तो शायद आज ईशांत हमारे बीच होता. लेकिन आज हम कहने आये हैं कि लड़ाई आर – पार की. आज बिहार के तमाम लोगों को यह सोचना होगा कि अगर अब भी चुप बैठे तो आगे बारी आपकी भी आएगी, और आपकी तरह ही सभी तमाशा देखेंगे. इसलिए इस बर्बाद व्यवस्था और उसे चलाने वालों के खिलाफ एकजुट हों और न्याय के लिए सत्य का साथ दें.

Related Articles

Back to top button