सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
600 युवा आपदा मित्र तैयार करने वाला एमयू बना बिहार का पहला विश्वविद्यालय- कुलसचिव डॉ घनश्याम राय

जे टी न्यूज़, मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोह सफलतापूर्वक आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय ‘ आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन था। यह ज्ञातव्य है कि सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना द्वारा प्रायोजित है । इस प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 25.07.2026 से 31.07.2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए किया गया। इसके अंतर्गत मुंगेर, खगड़िया, जमुई और लखीसराय जिला के 200 प्रशिक्षुओं राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसमें 72 महिला और 128 पुरुष स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इमरजेंसी रिस्पांस किट में कुल 17 तरह के किट में लाइफ जैकेट, टॉर्च ,सेफ्टी ग्लव्स, पॉकेट नाइफ, फर्स्ट एड किट, गैस लाइटर ,विसल, वॉटर बॉटल ,मच्छरदानी, रेनकोट गमबोट्स ,सेफ्टी हेलमेट, मल्टीपरपज नायलॉन रोप, स्पोर्ट्स शूज, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट और बैग दिया गया। तत्पश्चात आई कार्ड वितरण किया गया। पूर्वाह्न अल्पाहार के बाद
बौद्धिक सत्र में रिसोर्स के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के सिनेटर डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी ने एनएसएस गतिविधियों के बारे में बताया। जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ देवराज सुमन ने समकालीन समय में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया।


उसके बाद सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और उसके बाद फीडबैक फॉर्म भरवाया गया। दोपहर के भोजन के बाद समापन सत्र का आयोजन किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार श्री अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार उपस्थित थे। श्री अशोक कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय ने तीसरी बार एनएसएस का मेगा इवेंट आयोजित किया गया है। 600 एनएसएस स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुंगेर विश्वविद्यालय के इस अनुभव का पूरे राज्य को फायदा मिलेगा।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने संदेश के माध्यम से कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है आगामी समय में मुंगेर विश्वविद्यालय में ऐसे दो और कैंप कराए जाएंगे उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से युवा आपदा मित्र समाज के काम आएंगे। कुलसचिव महोदय ने विस्तार से कैंप की गतिविधियों को बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि 600 युवा आपदा मित्र तैयार करने वाला एमयू बिहार का पहला विश्वविद्यालय बना।
सभी 200 प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, राष्ट्रगान और ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। सभी प्रतिभागियों को भारत को नशा मुक्ति बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलाया गया।
मंच संचालन एवं संयोजन मुनींद्र कुमार सिंह ने किया‌। युवा आपदा मित्र कैंप के मूल्यांकन के बाद 11 विजेता के परिणाम की सूची इस प्रकार है-
राहुल कुमार, सुमन कुमार, फंटुश कुमार ,दृष्टि प्रिया, अंकेश राज, मौसम कुमारी, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, अनीश नारायण, परिधि कुमारी और प्रिया कुमारी
मुंगेर विश्वविद्यालय के कीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डॉ पंकज कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल मुंगेर को एंबुलेंस और मेडिसिन सेवा के लिए विश्वविद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया ।विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों और संबंधित जिला के प्राचार्य ने इस कैंप के सफलता पर बधाई दिया है
इन सभी को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।सभी प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया । प्रशिक्षण के लिए ToT के रूप मो. मुस्तकीम अंसारी, आपदा मित्र ने संपूर्ण डॉक्यूमेंटेशन को संचालित किया। प्रत्येक दिन की गतिविधियों का श्री अशोक कुमार शर्मा, वरीय सलाहकार द्वारा मॉनिटरिंग करने का दायित्व दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरभ शांडिल्य, सुशांत, मृत्युंजय, प्रेरणा कुमारी, साहिल प्रकाश,अंशु प्रिया के साथ , कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ राजीव नयन, डॉ विपिन कुमार, डॉ कुमार बलवंत ने अहम भूमिका निभाई। इस युवा आपदा प्रशिक्षण शिविर का मॉनिटरिंग कुलसचिव और कुलपति, प्राचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार आपदा मित्र कैंप का मार्गदर्शन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button