खरपतवार नाशक दवा डाल गोभी की नर्सरी नष्ट, किसान को लाखों की क्षति

खरपतवार नाशक दवा डाल गोभी की नर्सरी नष्ट, किसान को लाखों की क्षति

जे टी न्यूज, मुरलीगंज मधेपुरा:
मुरलीगंज प्रखंड के पकिलपार गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोभी की नर्सरी में कथित रूप से खरपतवार नाशक दवा डाल देने से पूरी नर्सरी नष्ट हो गई। घटना प्रखंड क्षेत्र के पकिलपार गांव के वार्ड संख्या-4 की है। पीड़ित किसान पिंटू कुमार यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोभी की नर्सरी में खरपतवार नाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से नर्सरी में तैयार सभी पौधे मुरझा गए। किसान ने बताया कि करीब एक माह की मेहनत से गोभी की नर्सरी तैयार की गई थी। इन पौधों की रोपाई के लिए करीब दो बीघा खेत भी तैयार कर लिया गया था। नर्सरी नष्ट होने से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

अब पूरी खेती प्रभावित होने की आशंका है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल है।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान से फोन पर घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button