संत मेरीज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
संत मेरीज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
जे टी न्यूज, मुजफ्फरपुर/मुरौल: संत मेरीज स्कूल, बखरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे उपस्थित अभिभावक एवं विद्यालय परिवार भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के पश्चात बजाज कैपिटल के सहयोग से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा द्वारा केक काटकर कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक सुधांशु कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शशि भूषण पाण्डे, चन्देश्वर पाण्डे, रामप्रसाद राय, विनोद पाण्डे, सुरेश पाण्डे, मोहनलाल पासवान एवं मकेश्वर पाण्डे सहित अन्य अभिभावकों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों एवं विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुधांशु कुमार एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा सहित शिक्षकगण— रत्नेश कुमार सिंह, चन्देश्वर चौधरी, अजय कुमार राय, प्रियतोष कुमार, नीलम देवी, अनुपम मिश्रा, अर्चना कुमारी, कविता पाण्डेय, मनीषा कुमारी एवं कुमारी ज्योति— उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन एवं संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सनद रहे की यह नीजी विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर बच्चों के चहुंमुखी विकास में अग्रणी भूमिका निभा एक मजबूत रास्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के तहत एक अमिट छाप छोड़ नित नये कृतिमान स्थापित की है , विद्यालय छात्रों में क्वालिटी एडुकेशन एवं चरित्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है l
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व उपहार भी दी गईं।

