जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में नहीं होगी लापरवाही: डीएम आनंद शर्मा
सुरक्षित निर्वाचन की दिशा में प्रशासन सजग, ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में नहीं होगी लापरवाही: डीएम आनंद शर्मा
सुरक्षित निर्वाचन की दिशा में प्रशासन सजग, ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

जे टी न्यूज,मधुबनी : मधुबनी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को जिले में स्थित ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सामग्री हैं। इनके सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

