झारखंड राज्य किसान सभा का रांची में राज्यस्तरीय भूमी कन्वेंशन सम्पन्न,15 नवंबर तक भूमि अधिकार अभियान चलाने
15 नवंबर को हर गांवों में किसान सभा का झंडोत्तोलन करने तथा मार्च 2027 को राज्यस्तरीय भूमी अधिकार रैली का आव्हान
झारखंड राज्य किसान सभा का रांची में राज्यस्तरीय भूमी कन्वेंशन सम्पन्न,15 नवंबर तक भूमि अधिकार अभियान चलाने
15 नवंबर को हर गांवों में किसान सभा का झंडोत्तोलन करने तथा मार्च 2027 को राज्यस्तरीय भूमी अधिकार रैली का आव्हान
झारखंड में जमीन के ऊपर जंगल एवं जमीन के नीचे खनिज लूट के खिलाफ किसान सभा आंदोलन करेगी – अशोक ढावले

जे टी न्यूज, झारखंड: झारखंड राज्य किसान के तत्वावधान में पुराना विधानसभा हाल रांची में राज्य स्तरीय भूमि कन्वेंशन असिम सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, राज्य स्तरीय भूमि कन्वेंशन का आधार पत्र झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने पेश किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले ने राज्य स्तरीय भूमि कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ए, के, गोपालन के जयंती 1 अक्टूबर के मौके पर झारखंड में राज्य स्तरीय भूमि कन्वेंशन झारखंड में जमीन के ऊपर जंगल एवं जमीन के निचे खनिज लूट के खिलाफ किसान आंदोलन निर्णायक होगा, सी,एन,टी – एस,पी,टी एक्ट एवं 2013 के जमीन अधिग्रहण कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर झारखंड में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की लूट जारी है, 15 नवंबर से 18 नवंबर अखिल भारतीय किसान सम्मेलन नलगुंडा में झारखंड सहित देशभर में भूमि आन्दोलन तेज करने का आव्हान होगा,वोट और वोटरों की रक्षा के बजाए भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एस, आई,आर के आड़ में 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटकर सिर्फ और सिर्फ भाजपा के काम का नंगा नाच पूरा देश देख रहा है, उसे शीघ्र बर्खास्त अनिवार्य है।
अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा 12 वर्षों के मोदी शासन में झारखंड सहित देशभर के अन्नदाता किसानों पर सबसे ज्यादा हमला हुआ है। एम् एस पी की कानूनी गारंटी नहीं होने के कारण किसान आत्महत्याएं बढ़ी है,अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बिक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा किसान एवं खेत मजदूर यूनियन का एकजुट संघर्ष झारखंड में वन एवं खनिज लूट के खिलाफ संघर्ष तेज़ होगा। राज्य भूमि कन्वेंशन में भूमि मुद्दों पर 15 नवंबर तक जिलों में कन्वेंशन कर भूमि अधिकार अभियान चलाने, बिरसा जयंती 15 नवंबर को हर गांवों में झंडोत्तोलन एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा का शपथ,15 नवंबर के बाद भूमि आन्दोलन करने, मार्च 2027 को राज्य स्तरीय भूमि अधिकार रैली करने का आव्हान किया गया। इसके अलावे आदिवासी अधिकार मंच के सुखनाथ लोहरा, किसान सभा के प्रफुल्ल लिंडा, राज्य संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप, रतन महतो, शंकर उरांव, हरिश्चंद्र प्रमाणिक, लोधरो मुंडा , उमेश महतो, प्रदीप गुड़िया, राजू मुंडा, ललित मुंडा, कल्याण गुड़िया,आयता उरांव,मिल कुजूर ,घासी राम स्वासी आदि ने संबोधित किया।

राज्य स्तरीय भूमि कन्वेंशन में सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं के नाम पर जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ स्थायी आन्दोलन करने, कृषि जमीनपर सड़क/ रेल/ भवन/कारखाना/खनिज खनन मुद्दे पर आन्दोलन तेज करने, जमीन अधिग्रहण में सी,एन,टी,- एस,पी,टी, एक्ट एवं जमीन अधिग्रहण कानून 2013 के उलंघन के खिलाफ आंदोलन तेज़ करने, जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए कानूनी लड़ाई के लिए अधिवक्ता टीम बनाने, वन पट्टा देने, भूमि बैक रद्द करने साहेबगंज में अन सर्वे जमीन का पट्टा देने,गैरमजरूवा जमीन का रसिद काटने के लिए आन्दोलन करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।कन्वेंशन के समापन पर बिरसा के रास्ते भूमि संघर्ष तेज़ करो,जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षा के लिए संघर्ष तेज़ करो,सी,एन टी – एस,पी,टी एक्ट एवं जमीन अधिग्रहण कानून 2013 का उलंघन नहीं चलेगा,वन पट्टा देना होगा,भूमि बैक रद्द करो, जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।


