शिव दैनिराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

दो पालियों में हुई परीक्षा, 252 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

शिव दैनिराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

दो पालियों में हुई परीक्षा, 252 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

ok

जे टी न्यूज, चकिया: चकिया अनुमंडल स्थित शिव दैनिराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय, बड़ा चकिया में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। महाविद्यालय में एस. कॉलेज, मोतिहारी एवं विमेंस कॉलेज, मोतिहारी के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में 144 परीक्षार्थी, जबकि द्वितीय पाली में 108 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा का संचालन दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक प्रो. विनोद बैठा की देखरेख में किया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखा गया और पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button