सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, माताओं-बच्चों से हुआ आत्मीय संवाद अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं के सेवा भाव को किया सम्मानित
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, माताओं-बच्चों से हुआ आत्मीय संवाद
अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं के सेवा भाव को किया सम्मानित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सेवा संकल्प अभियान’ की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 174, 154, 157, 322, 296 एवं 10 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माताओं, बहनों एवं बच्चों से आत्मीय संवाद कर सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका अनीता कुमारी, समता कुमारी, पूनम कुमारी एवं राधा देवी तथा सहायिका नीतू कुमारी, रिंकू कुमारी, रीता देवी एवं सुनैना कुमारी द्वारा आयोजित अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान नन्हे बच्चों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा भाव एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

स्वास्थ्य, पोषण और योजनाओं पर संवाद
आंगन मिलन कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, मातृ-शिशु कल्याण तथा जनहितकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों को लेकर अपने अनुभव एवं विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए जा रहे विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान कहा गया कि “सेवा ही संकल्प और संकल्प ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।” वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण बताया गया
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर देवानंद प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, समस्तीपुर; ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा, राजीव कुमार राय, मुखिया केवस निजामत, रामानंद राय, उमेश राय, अरुण राय, रुपेश कुमार, सूरज कुमार, हेमंत कुमार, प्रमोद कुमार, शीत कुमारी देवी, अंजलि देवी एवं माला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, संस्कार, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के बीच आत्मीयता एवं सकारात्मक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।

“सेवा से संस्कार, संस्कार से समाज और समाज से सशक्त राष्ट्र”— इसी भाव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
