दो वर्षों से लापता युवक को बासोपट्टी पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
दो वर्षों से लापता युवक को बासोपट्टी पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
जे टी न्यूज,मधुबनी

जमुई जिला से करीब 02 वर्षों से लापता युवक को आज दिनांक-02.10.2026 को थानाध्यक्ष, बासोपट्टी थाना द्वारा जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। युवक रेलवे पटरी के आसपास घूमते हुए मिला, जिसकी स्थिति एवं हुलिया काफी अस्त-व्यस्त थी। पुलिस द्वारा युवक को थाना लाकर बाल दाढ़ी कटवाकर एवं खाना खिलाकर नए कपड़े पहनाए गए। उक्त युवक जमुई जिला का निवासी था। उसके परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।