समस्तीपुर के गौरव गौरव कुमार की एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल से मुलाकात

न्यूरो फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. राजीव अग्रवाल के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

समस्तीपुर के गौरव गौरव कुमार की एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल से मुलाकात

न्यूरो फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. राजीव अग्रवाल के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा.

जे टी न्यूज, नई दिल्ली: समस्तीपुर के लिए गौरव का विषय है कि स्थानीय निवासी गौरव कुमार की मुलाकात दिल्ली एम्स के फिजियोथैरेपी एवं न्यूरो विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल से हुई। इस मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य एवं फिजियोथैरेपी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

डॉ. राजीव अग्रवाल न्यूरो फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता को देखते हुए गौरव कुमार ने उनसे उपचार, आधुनिक फिजियोथैरेपी तकनीकों तथा न्यूरो संबंधी मरीजों के पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

 

गौरव कुमार ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक से मुलाकात उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी मुलाकातों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी प्रेरणा मिलती है।

मुलाकात के दौरान डॉ. राजीव अग्रवाल और गौरव कुमार के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

गौरव कुमार की डॉ. राजीव अग्रवाल से यह मुलाकात समस्तीपुर के लिए भी एक सकारात्मक उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button