दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव: विद्यापतिनगर में अनिल कुमार झा के समर्थन में राजद का जनसंपर्क अभियान

पूर्व मंत्री एवं राजद विधायक आलोक कुमार मेहता ने स्नातक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की

जे टी न्यूज,
विद्यापतिनगर (समस्तीपुर): दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में विद्यापतिनगर में राजद नेताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नेताओं ने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर अनिल कुमार झा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अनिल कुमार झा लगातार शिक्षित बेरोजगारों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं को ऐसे प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए, जो शिक्षित युवाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाए।

आलोक कुमार मेहता ने सभी स्नातक मतदाताओं से अनिल कुमार झा को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button