डॉ संजीव कुमार की ऐतिहासिक जीत पर परबत्ता में जश्न, युवा राजद कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल और मिठाइयां बांटकर मनाया उत्सव

डॉ संजीव कुमार की ऐतिहासिक जीत पर परबत्ता में जश्न, युवा राजद कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल और मिठाइयां बांटकर मनाया उत्सव

जे टी न्यूज़, खगड़िया : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार की जीत पर परबत्ता विधानसभा के परबत्ता प्रखंड मुख्यालय के सामने युवा राजद के कार्यकर्ता और नेताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी।

मीडिया से मुखातिब होते हुए युवा राजद के वरिष्ठ नेता सुनील यादव ने बताया कि जिस प्रकार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तमाम शिक्षक मतदाता बंधुओं ने हमारे प्रिय नेता डॉ संजीव कुमार को भारी मतों से चुनाव जिताकर उच्च सदन में भेजने का काम किया है, उनके हर जरूरी कार्य को हमारे प्रिय नेता पूरा करने का काम करेंगे। शिक्षक समाज के हर जरूरतमंद कार्य को पूरा किया जाएगा।

वहीं युवा राजद नेता कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की ने बताया कि डॉ संजीव कुमार की जीत के साथ ही पूरे बिहार में अब डॉ संजीव कुमार का डंका बजेगा। उन्होंने पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तमाम मतदाताओं को साधुवाद एवं कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और कहा कि जिस प्रकार मतदाताओं ने डॉ संजीव कुमार को जीत की माला पहनाई है, उनके हर मकसद को पूरा करने का काम हमारे प्रिय नेता करेंगे।

इस मौके पर कई युवा साथियों ने डॉ संजीव कुमार जिंदाबाद के नारे लगाकर बधाइयां दी।

30 साल के किले को ध्वस्त किया:

बताते चलें कि 30 साल से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव के किले को ध्वस्त करने का काम डॉ संजीव कुमार ने किया है। इसके लिए पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और नेताओं में खुशी व्याप्त है।

वोट टैली – अंतिम परिणाम:

– डॉ संजीव कुमार (RJD) – 4487 वोट
– नवल किशोर यादव (BJP) – 3430 वोट
– जीत का अंतर – 1057 वोट

डॉ संजीव कुमार ने 1057 मतों से मात देकर पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना जीत का परचम लहराया। जीत की घोषणा के साथ ही पूरे परबत्ता विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गई।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता:
राजद नेता सुनील यादव, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, भरत कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव यादव, मो. हसीब सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button