वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित आंदोलन के समर्थन में रविवार को समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना-सभा आयोजित की। इस दौरान कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

सभा की अध्यक्षता भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), राजद एवं कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने संयुक्त रूप से की। इसमें सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत पासवान, विनोद पासवान, रामसागर पासवान एवं डोमन राय शामिल थे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार से जुड़ा गंभीर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

सभा को शत्रुघ्न राय पंजी, अशोक कुमार, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दीपक यदुवंशी, सुशील राय, बच्चा राय, सुधीर कुमार देव, परमानंद मिश्र, अनिल प्रसाद, मो. मुन्ना, शत्रुघ्न यादव, अनिल कुमार महतो, तिलक सहनी, रामबृक्ष राय, हरिनारायण राय, रामप्रकाश यादव, डॉ. राम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मो. सईद अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी एवं मो. आतीब सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button