दीपों की रोशनी से हर घर में खुशहाली, हर चेहरे पर मुस्कान आए : नूतन गुप्ता

दीपों की रोशनी से हर घर में खुशहाली, हर चेहरे पर मुस्कान आए : नूतन गुप्ता

जे टी न्यूज, पूर्णिया: रोशनी, उमंग और उत्साह के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने जिलेवासियों सहित प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में नूतन गुप्ता ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देने वाला महापर्व है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली की असली खुशी तभी सार्थक होगी, जब हमारे आसपास का प्रत्येक परिवार खुशहाल हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुख-समृद्धि का प्रकाश पहुंचे। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने का संकल्प लेना चाहिए।
नूतन गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में दीपावली का विशेष महत्व है। यह पर्व परिवारों को जोड़ने, रिश्तों में मिठास घोलने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली को प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाएं।


अंत में उन्होंने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना की कि दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, धन-धान्य और अपार समृद्धि लेकर आए। हर घर का आंगन खुशियों से रोशन हो और पूर्णिया सहित पूरा बिहार विकास एवं खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे।
शुभ दीपावली! शुभ दीपोत्सव!

Related Articles

Back to top button