भाजपा का वर्चुअल आयोजन प्रवासी मजदूरों का अपमान: पासवान।

आखिर प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार बताना और दिखाना क्या चाह रही है?





आखिर बिहार में हो क्या रहा है?

क्या कहीं अपने ही आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है?

क्या यही है सबका साथ और सबका विकास?

जेटी न्यूज़।

पटना::- बिहार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी तैयारी का संग्राम शुरू करने के लिए आ रहे हैं भारत के गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने कड़ी भर्त्सना की है। इस क्रम में रिपब्लिक पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, राष्ट्रीय जनता दल के दलित प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता सत्यवीन पासवान एवं अप्पन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र किशोर पासवान ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 जून को आयोजित वर्चुअल रैली को बिहार वासियों का अपमान बताया है

और बिहारियों के साथ क्रूर मजाक कहां है।

पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है और रोजी-रोटी के लिए मजदूर नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के लोग बिहार में वर्चुअल रैली कर नौटंकी प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए ऐसी परिस्थिति में रैली पर रोक लगाएं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button