अखिल भारतीय किसान सभा का 36 वां सम्मेलन सम्पन्न

अशोक ढवले - अध्यक्ष,बिजू कृष्णन - महासचिव, पुष्पेन्द्र त्यागी - कोषाध्यक्ष एवं झारखंड से सुफल महतो, असीम सरकार राष्ट्रीय केन्द्रीय कमिटी सदस्य तथा प्रदीप गुड़िया - कौंसिल सदस्य चुने गये

अखिल भारतीय किसान सभा का 36 वां सम्मेलन सम्पन्न

अशोक ढवले – अध्यक्ष,बिजू कृष्णन – महासचिव, पुष्पेन्द्र त्यागी – कोषाध्यक्ष एवं झारखंड से सुफल महतो, असीम सरकार राष्ट्रीय केन्द्रीय कमिटी सदस्य तथा प्रदीप गुड़िया – कौंसिल सदस्य चुने गये

26 नवंबर को देशव्यापी किसान महापड़ाव तथा 1 से 7 जनवरी को एम्,एस पी अभियान का आव्हान किया गया।

जे टी न्यूज, तेलंगाना: 15 से 18 नवंबर तक चली अखिल भारतीय किसान सभा का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन नालगोंडा, तेलंगाना में सम्पन्न हुआ, अशोक ढवले – राष्ट्रीय अध्यक्ष ,बिजू कृष्णन – महासचिव, पुष्पेन्द्र त्यागी – कोषाध्यक्ष तथा झारखंड से केन्द्रीय कमिटी सदस्य के रूप में सुफल महतो,असीम सरकार तथा प्रदीप गुड़िया – कौंसिल सदस्य चुने गये। प्रभुराज नारायण राव एवं अजय कुमार राष्ट्रीय केन्द्रीय कमिटी सदस्य के रूप में चुने ग‌ए।उपाध्यक्ष के रूप में हन्नान मौला, आमरा राम,ई.पी.जयराजन,एम, विजय कुमार,एस, के, प्रीजा, इंद्रजीत सिंह, जितेन्द्र चौधरी,बादल सरोज, बिनोद कुमार,मुकुट सिंह,डी, रबीन्द्रन तथा
संयुक्त सचिव में पी, कृष्ण प्रसाद, अवधेश कुमार,मरियम ढावले, के,एन, बाल गोपाल,अजीत नवले,रतन दास,परेश पाल, स्वामी नटराजन, प्रभाकर रेड्डी,पी, सागर, सुदर्शन राव चुने गये।साथ ही 86 सदस्यीय केन्द्रीय किसान कमिटी एवं 167 सदस्यीय राष्ट्रीय किसान कौंसिल सदस्य सर्वसम्मति से चुने गये। सम्मेलन में खनिज विधेयक, सभी सी2 +50 प्रतिशत की दर पर एम्,एस,पी को कानूनी गारंटी,4 लेबर कोड रद्द करने, हाथियों के आतंक से निजात दिलाने,जल, जंगल, जमीन की रक्षा, कृषि के वैश्विक करण से कृषि समुदाय की रक्षा करने, किसानों का वैश्विक संयुक्त किसान मोर्चा बनाने, महंगाई, बेरोजगारी,नीजिकरण, पलायन, विस्थापन, किसान आत्महत्याएं,जबरन जमीन अधिग्रहण, मनरेगा की वापसी , भारत – अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने,बीज और बिजली विधेयक रद्द करने,1-3 दिसम्बरको विशाल मजदूरो के संसद मार्च का समर्थन आदि पर आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढवले ने संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियोंके खिलाफ भारतीय किसानों की रक्षा के लिए 10 गुणा ताकत से अखिल भारतीय किसान सभा आन्दोलन करेगा,साथ ही किसान विरोधी भाजपा शासित राज्यों में भाजपा को जबरदस्त रूप से पराजीत करने का आव्हान किया। ताकि देश भर में अन्नदाता किसानों तथा लोकतंत्र की रक्षा किया जा सके।1 से 3 दिसम्बर मजदूरों के संसद मार्च का किसान सभा द्वारा पूरजोर समर्थन का आव्हान किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव बिजू कृष्णन ने संबोधित करते हुए कहा किसान आंदोलन के गढ़ नलगुंडा, तेलंगाना का यह राष्ट्रीय सम्मेलन किसान आन्दोलन के लिए मील का पत्थर साबित होगा, अखिल भारतीय किसान सभा भारतीय किसानों के एम्,एस पी सहित मुद्दों पर निर्णायक किसान आन्दोलन करेगी ।

किसान विरोधी मोदी सरकार नहीं चलेगा, एम् एस पी की कानूनी गारंटी देता होगा, कृषि क्रांति जिन्दाबाद, किसान आत्महत्या नहीं संघर्ष करो,जल, जंगल, जमीन पर कारपोरेट कब्जा नहीं चलेगा, हाथियों के आतंक से निजात दिलाओ,जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा आदि गगनभेदी नारों से सम्मेलन हाल गुंज रहा था।

 

Related Articles

Back to top button