संगम विहार में आलोक के जन्मदिन की धूम, केक कटते ही गूंजा बधाइयों का शोर; बड़ों ने दिया सुखद भविष्य का आशीर्वाद!
रंजीत रॉय के पुत्र आलोक का जन्मदिन बना यादगार, जश्न के बीच बरसा बड़ों का आशीर्वाद

जे.टी. न्यूज़, संगम विहार, दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित ब्लॉक एच, गली नंबर-16 (फ्लैट वाली गली) में रंजीत रॉय के पुत्र आलोक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर घर-परिवार के

सदस्यों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटकर आलोक की लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। वहीं, परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने आलोक को स्नेहपूर्वक

आशीर्वाद देते हुए जीवन में खूब तरक्की करने और परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खुशियों और उमंग का माहौल बना रहा। परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने आलोक के साथ इस यादगार पल को साझा किया

और जन्मदिन की बधाइयां दीं। परिवार में खुशियों का माहौल, आलोक के जन्मदिन ने बनाया दिन यादगार।

