राज्यपाल के हाथों 44 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 1175 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न, मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक

राज्यपाल के हाथों 44 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 1175 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न, मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक


जे टी न्यूज,
पूसा (समस्तीपुर) । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में शुक्रवार को पंचम दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। बिहार के राज्यपाल एवं समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने 44 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 1175 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. प्रेम लाल गौतम ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान खोजने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अनुसंधान की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया।

समारोह में मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भी झलक देखने को मिली। अतिथियों का स्वागत मिथिला पाग और भागलपुर सिल्क से बने अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। इससे आयोजन में स्थानीय संस्कृति और परंपरा का विशेष रंग दिखाई दिया।

कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. यशपाल सिंह मलिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मिथिला परिक्षेत्र के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और एसएसपी अरविन्द प्रताप सिंह समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button