हरियाणा के कुरूक्षेत्र में पुरातात्त्विक अभिलेख के आधार पर बौद्धिस्ट राजाओं के बीच युद्ध हुआ था। “पांडव-कौरव” के बीच की लड़ाई काल्पनिक कहानी है।

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में पुरातात्त्विक अभिलेख के आधार पर बौद्धिस्ट राजाओं के बीच युद्ध हुआ था। “पांडव-कौरव” के बीच की लड़ाई काल्पनिक कहानी है।

जे टी न्यूज
कुरूक्षेत्र युद्ध स्थल पर एक प्राचीन बौद्ध स्तूप है, जो कुरूक्षेत्र महाविद्यालय के उत्तर-पूर्व दिशा में अवस्थित है। इस स्तूप के पूर्व दिशा में एक बड़ा झील स्थित है। कालान्तर में इस झील का नाम ब्रह्मसरोवर रख दिया गया है। यह टीला लगभग चार एकड़ में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई आस-पास की जमीन से से लगभग चार मीटर है।
पुरातात्विक अनुसंधान के दौरान पक्की हुई ईंटों के पांच ढ़ांचे बरामद हुए थे। इन में से तीन ढ़ांचे कुषाण काल के प्रतित होते हैं। बांकी दोनों में से एक ढ़ांचा गुप्त काल से संपर्क रखता हैं। दुसरे ढांचे में चार लगातार चरण है जो बर्धन काल से उत्तर मध्यकाल से संबंधित है।
यहां बड़े मैदान से एक विशाल दीवार मिली है जो राजा हर्ष के राज्यकाल से संबंध रखता है। यह दीवार पुराने कालों के पुनः प्रयुक्त ईंटों से निर्मित की गई है। यह घिरा हुआ मैदान उस ढांचे से संबंध रखता है जिसे स्तूप के नाम से जाना जाता है। यह ढांचा पांच चरणों में निर्मित किया गया है।

(श्रोत: चीनी यात्री फाहयान का 2ईवीं एवं ह्वेनसांग का भारत भ्रमण 629 ईवीं के डायरी के आधार पर एवं पुरातात्त्विक इतिहासकार, लिपि, भाषा, अभिलेख विश्लेषक प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार)

कुरूक्षेत्र के निकट स्थानेश्वर की स्थिति, बौद्ध विहार और स्तूप (मंदिर) है।
स्थानेश्वर राज का घेराव 7 हजार ली से अधिक में था।
ज्ञातव्य है कि चीनी माप में 1 ली = 1/2 कि.मी. होता है। इस प्रकार उपरोक्त घेरा 3500 कि.मी. का था।
राज्य की राजधानी का घेरा 20 ली से अधिक थी। भूमि उपजाऊ और फसलों की अच्छी पैदावार होती थी। जलवायु गर्म थी। यात्री ने स्थानीय रिति-रिवाज को नैतिक दृष्टि से शिथिल बताया। परिवार समृद्ध थे और विलासिता में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते थे। वे मायावी कलाओं में निपुण्य थे और असाधारण क्षमताओं का सम्मान करते थे। अधिकांशतः लोग लाभ कमाने में लगे थे और कम लोग खेती करते थे। विभिन्न क्षेत्रों की दुर्लभ वस्तुएं इस राज्य में आती थी।
यहां तीन बौद्ध विहार थे और सात सौ से अधिक भिक्षु रहते थे। सभी भिक्षु (भिखू) उस परम्परा का अध्ययन करते थे, जिसे पाठ में “लघुयान” कहा गया है। यहां सौ से अधिक देवमंदिर थे। यहां बहुत सारे विधर्मी है। बड़े नगर के चारों ओर 200 ली के क्षेत्र को वहां के लोग पुण्य भूमि कहते थे।

प्राचीन परंपरा से यह सुना गया था कि प्राचीन समय में भारत के पांच क्षेत्रों पर दो राजा शासन करते थे। वे एक दूसरे की सीमाओं पर आक्रमण करते थे और युद्ध समाप्त नहीं होता था।
दोनों राज्यों के राजाओं ने विचार किया कि एक भीषण युद्ध द्वारा जीत-हार तय कर अपने-अपने प्रजा को शांति दी जाय। लेकिन सामान्य जनता ने राजाओं के इस नीति का विरोध किया। राजज्ञा मानने से प्रजा ने इंकार कर दिया।

तब राजा ने सोचा कि प्रजा को नई योजना के लिए राजी करना कठिन है। इसीलिए दैवीय प्रभाव और युक्ति से उद्देश्य पुरा किया जा सकता है।

राज ने एक गुप्त ग्रंथ की रचना कराई और इसे गुफा में छिपाएं।
उस समय एक प्रतिभाशाली विद्वान था। राजा ने गुप्त रूप से उस विद्वान को रेशमी वस्त्र भेजकर उससे एक धार्मिक ग्रंथ तैयार करवाया और उसे पहाड़ी गुफा में छिपाने का आदेश दिया।
लम्बे समय बाद पहाड़ी वन काफी घना हो गया। तब एक रोज राजा ने अपने मंत्रियों को बुलाया और बैठक में मंत्रियों से कहा कि “राजा को स्वप्न में दिव्य ग्रंथ का संकेत मिलता है।” मैं अपने गुणों की कमी के बावजूद भी उस उच्च पद पर हूं। स्वर्ग के शासक (शक्र) ने स्वप्न में मुझे एक दिव्य ग्रंथ प्रदान किया है, जो एक पर्वत में छिपा है। इसीलिए इस दिव्य ग्रंथ को वन में खोजा जाय। यह ग्रंथ पर्वतीय वन से खोजकर लाया गया।
अधिकारियों ने राजा को बधाई दी, प्रजा में प्रशंसा हुई और यह समाचार दूर-दूर तक फैलाया गया।

ग्रंथ का मुख्य संदेश – अनंत जन्म- मृत्यु से मुक्ति का उपाय:-

“उस संदेश का मुख्य आशय इस प्रकार था — जन्म-मृत्यु की कोई सीमा नहीं है, संसार में आवागमन का अंत नहीं हो पा रहे है। मैं एक विशेष उपाय से उन्हें दुःखों से मुक्त करूंगा।”
इस राज्य नगर में चारों ओर दो हजार ली यानि एक हजार किमी का क्षेत्र प्राचीन राजाओं के समय से धार्मिक पुण्य प्राप्त करने वाली भूमि माना जाता था।
बहुत लंबा समय बीत चुका है। पुराने अभिलेख और स्मृतियां नष्ट हो गई है। जीव, सत्य को न समझ पाने के कारण दुःखों के सागर में डूबे गई है। यदि जीवन दुःखी में डूब रहे हो और उन्हें बचाया न जाए तो उसे क्या कहा जाए?
हे चेतन प्राणियों! यदि तुम शत्रु का सामना करते हुए युद्ध में मर जाते हो, तो तुम्हें फिर से मनुष्य के रूप में जन्म प्राप्त होगा। बहुत से निर्दोष लोगों की हत्या करने पर स्वर्गीय पुण्य और सुख प्राप्त होगा।
यह सबसे अधिक विवादास्पद कथन हैं। इसमें निर्दोष की हत्या के साथ स्वर्गीय सुख का वादा जोड़ा गया है। लेकिन यह कथन उस धार्मिक ग्रंथ की कथा के भीतर आता है, जिसे राजा ने तैयार करवाया था।
आज्ञाकारी वंशज और माता-पिता की सेवा करने वाली संतानें यदि अपने वृद्ध परिजनों को सहारा देकर इस स्थान की यात्रा कराएं, तो उन्हें अनंत पुण्य मिलेगा।
जब थोड़े प्रयास से बहुत अधिक पुण्य प्राप्त हो सकता है, तो ऐसा लाभ क्यों खोया जाय।
जब एक बार मनुष्य शरीर को जाने पर तीन दुर्गतियो का अंधकार सामने होता है। इसीलिए सभी जीवों को अपने अपने कर्म और धार्मिक आचरण के अभ्यास में प्रयत्नशील होना चाहिए।

उसके बाद लोग युद्ध में उतरने लगे और मृत्यु को घर लौटने के समान समझने लगे। तब राजा ने आदेश देकर वीर योद्धाओं भर्ती की। दोनों राज्यों के बीच भीषण युद्ध हुआ और शवों के विशाल ढ़ेर लग गई। उस समय तक मैदानों में अस्थि अवशेष बिखरे होने का वर्णन मिलता है। इस समय के अस्थि अवशेष को अत्यंत प्राचीन काल का मानकर मानव अस्थियों को बहुत विशाल बताया गया है।
उस राज्य की पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही परंपरा में इस क्षेत्र को पुण्य भूमि कहा जाता था।
उस नगर से उत्तर-पश्चिम में चार-पांच ली यानि 2.5 किमी दूरी पर एक स्तूप था, जिसकी ऊंचाई 200 चीनी फीट से अधिक बताई गई। उसका निर्माण सम्राट अशोक द्वारा किया गया बताया गया है।
स्तूप की ईंटें पीले लाल रंग की और चमकदार थी। उसमें बौद्ध के अवशेष की एक वेंग मात्रा बताई गई है
उससे प्रकार निकलने और आश्चर्यजनक होने की परंपरा भी दर्ज है।
नगर से दक्षिण की ओर सौ ली से अधिक चलने पर कुहूंड नामक बौद्ध विहार आता था।
वहां अनेक मंजिलों वाली इमारतें और ऊंची चबूतरे थे।भिक्षु अनुशासित तथा शालिन आचरण वाले थे।
वैसे भी महाभारत पुराण में जितने भी मुख्य-मुख्य पात्र का वर्णन किया गया है उसमें अधिकांशतः माता-पिता से जैविक जन्म की चर्चा नहीं की गई है, काल्पनिक जन्म की चर्चा मिलती है। या कोई-कोई अंजान ऋषि, महर्षि से बताया गया है।
संकलन कर्ता – राम सुदिष्ट यादव, “यादव शक्ति त्रैमासिक पत्रिका” प्रतिनिधि, मधुबनी बिहार।

Related Articles

Back to top button