समस्तीपुर में शिक्षक जितेंद्र कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बच्चों की शिक्षा जारी रखने में हरसंभव सहयोग का लिया संकल्प

समस्तीपुर में शिक्षक जितेंद्र कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बच्चों की शिक्षा जारी रखने में हरसंभव सहयोग का लिया संकल्प

 


जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिले के स्थानीय जितवारपुर निजामत स्थित अटेरन चौक बरमाशी के पास ब्रह्मस्थान परिसर में दिवंगत शिक्षक जितेंद्र कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक राम आशीष राय ने की, जबकि संचालन विद्रे लाल यादव ने किया।
ज्ञात हो कि शिक्षक जितेंद्र कुमार का कुछ दिन पूर्व हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में सर्वोदय परिवार की ओर से दिवंगत शिक्षक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया


इस अवसर पर सर्वोदय के संयोजक कुमार रजनीश, प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव, डीडीओ समस्तीपुर कृष्ण कुमार यादव, इंजीनियर हरे कृष्णा रजक, अमलेन्दु, BPNSSM के रामबालक राय, रामबाबू सिंह, सुरेंद्र कुमार मूर्तिकार सहित सैकड़ों शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिक्षक जितेंद्र कुमार के शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button