प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता: डॉ शशिभूषण।
प्रखंड स्तरीय मेधा सम्मान समारोह का आयोजन।

जेटी न्यूज
खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है.जरूरी है उस प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ाने की. उपर्युक्त बातें समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेेसर व बरियारपुर पश्चिमी गांंव निवासी डॉ शशिभूषण कुमार शशि ने रविवार को सावित्री पब्लिक स्कूल तारा बरियारपुर के प्रांंगण में आयोजित प्रखंड स्तरीय मेधा सम्मान समारोह मेें बोलते हुये कहीं.
उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा मेें सर्वाधिक अंंक लाने वाले खोदावंंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल 11 छात्र- छात्राओं को लूसैट का सामान्य ज्ञान, फाइल बैग, डायरी, कलम, मास्क व माला पहनाकर सम्मानित किया गया है. डॉ शशि ने छात्र- छात्राओं के पढ़ाई लिखाई में किसी भी तरह के परेशानी होने पर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया.
वहीं बेगूसराय के शिक्षाविद रामाश्रय रंंजन नेे कहा कि सुदूूर देहात के छात्र- छात्राओं ने विषम परिस्थिति को झेलते हुये भी मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक अंक लाकर न केवल अपना समाज, गांव ही नहीं बल्कि पूरे खोदावंदपुर प्रखंड का नाम रौशन किया है. इसलिये इस तरह के प्रतिभा का सम्मान किया जा रहा है. इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार महतो ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा ने खोदावंदपुर को गौरवान्वित किया है.यह काबिले तारीफ की बात है.
प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के नन्दीवन निवासी दिनेश कुमार महतो का पुत्र हिमांशु कुमार 460, फफौत गांव के उमाशंकर महतो का पुत्र रमण कुमार 446, सागीडिह के अमित साह का पुत्र गोविंद कुमार 442, तेतराही के अजीत कुमार यादव का पुत्र हेमंत कुमार 442, बरियारपुर पश्चिमी गांव के दिलीप पंडित की पुत्री निभा कुमारी 438 एवं उसी गांव के अनिल चौधरी का पुत्र रोहन कुमार 435, डॉ आशुतोष कुमार की पुत्री गुंजन कुमारी 432, तारा गांव के रामकृष्ण की पुत्री संध्या सुमन 428, संजय कुमार शर्मा की पुत्री बबीता कुमारी 426, बिदुलिया गांव के यादवेश कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी 424 तथा राम उदय कुमार का पुत्र दिवाकर कुमार 424 को सम्मानित किया गया है.समारोह को समाजसेवी रामकृष्ण, विनोद कुमार महतो, चंचल कुमारी, राजेेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.



