घर से घूमने निकले युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका

जेटी टाइम्स
अररिया/भागलपुर: अररिया में युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने का एक मामला सामने आया है। घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत पलासी गांव की है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही ताराबाड़ी थाना पुलिस और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को सदर अस्पताल अररिया भेजा। जानकारी अनुसार पलासी निवासी स्व. चंद्रशेखर मिश्र के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत मिश्र उर्फ मंटू रविवार संध्या करीब आठ बजे घर से टहलते पलासी भट्ठा मुख्य मार्ग तरफ निकला था। काफी देर बाद घर वापस नही लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।

इसी क्रम में सोमवार सुबह मृतक के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार व अन्य ग्रामीणों ने शव को गांव के बगल ईंट भट्ठा के समीप तालाब से बरामद कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सदलबल पहुंचे ताराबाड़ी थानेदार अजित कुमार चौधरी ने शव को कब्जे में लेते छानबीन में जुट गए वहीं एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निर्मम हत्या को दर्शाता है। मृतक के सर पर गहरे जख्म के निशान हैं साथ ही शरीर के अन्य जगहों पर भी जख्म के कई निशान देखे गए हैं। वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। घटना की पुष्टि करते एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है जल्द ही पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button