देवघर उपायुक्त ने सदर अस्पताल परिसर में कोविड 19 हॉस्पिटल का किया उद्धघाटन

जे टी न्यूज
देवघर-स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में कोविड-19 हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया ।इस दौरान मौके पर देवघर उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह के अलावे अस्पताल की सीएस विजय कुमार के साथ-साथ विभाग के संबंधित कई अधिकारी मौजूद थे ।

उद्धघाटन के उपरांत उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा की हम लोगों का यह पुराना सदर अस्पताल है इसमें हम लोग डीसी एचसी यानी कोविड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करने जा रहे है ।जिसमें सिंमटोमेटिक या एसिंमटोमेटिक पेशेंट को हम लोग यहां रखेंगे जिन का इलाज होगा ।

पूर्व में कोविड-19 के नाम पर सिर्फ मां ललिता अस्पताल था पर अब उसके अलावा सदर अस्पताल में भी कोविड-19 के पेशेंट के लिए सारी सुविधा यहां उपलब्ध होगी ।यह सरकार की संस्था है इसकी देखभाल भी हम लोग अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

सदर अस्पताल शहर के बीचोबीच है जिसके कारण पेशेंट को आने और जाने में भी आसानी होगा ।वर्तमान में अभी 30 बेड कंप्लीट हो चुका है बाकी बेड भी तैयार किया जा रहा है।वही इस दौरान मौके पर उपायुक्त के अलावे अन्य कई अस्पताल के कर्मी और वरीय अधिकारी मौजूद थे।




