देवघर में शिक्षा पर संगोष्ठी आयोजित

जेटीन्यूज़:देवघर जिला ब्यूरो : देवघर फाउंडेशन समूह द्वारा संचालित संगोष्ठी देवघर में शिक्षा की दशा एवं दिशा पर आज का आमंत्रित वक्ता देवघर के महिला शिक्षिका श्रीमती चंदा जैजवाडे जी, थी , , जिन्होंने देवघर की शिक्षा के दशा और दिशा के उपर कई सुझाव दिए उन्होंने कहा कि देवघर में पहले के समय में शिक्षा सुलभ नहीं था, कई किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता था, और ना ही इतने क्राईम थे, साबर भी इतना था, पर अब अनूकूल वातावरण है , और शिक्षा की दिशा के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं , इस दिशा में अनेक योग्यता व सामाजिक व्यक्ति समाज को गौरवान्वित महसूस कराते रहे हैं । उन्होंने ऑनलाइन प्रस्तुति देकर आने वाले दिनों में शिक्षा के सुधार के अनेक पहलुओं पर चर्चा कर सबों का ध्यान आकर्षित किया ।

वहीं देवघर फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन पढ़ें और पढ़ायें के लिए शिक्षकों की ऑनलाईन कई कक्षाएं भी हुई उसमें की महत्वपूर्ण कई विषय पर भी पढ़ाई हुई । और देवघर के छात्रों को मदद देने के विषय पर विचार विमर्श किया गया । जिसमें सुबोध झा सर, राजेश खवाड़े सर ,बिनय नारायण खवाड़े सर , लक्ष्मी कांत मिश्र सर, भवेश मिश्र सर, नंदलाल नरौने सर , आदी उपस्थित थे । फाउंडेशन फेसबुक पेज पर देवघर ही नहीं भारत व विश्व के अनेक शहरों से देवघरीया मूल के बहुत सारे लोग लाभान्वित हो रहे हैं । देवघर फाउंडेशन समूह द्वारा इस प्रयास की सराहना पूरे देवघर में हो रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद भगत , राजेश खवाडे, बिनय नारायण खवाड़े,मनोज राजहंस, समाजसेवी सूरज झा ,राजदेव मिश्र , पूणे से लक्ष्मीकांत मिश्र , देवघर से सुबोध झा सर, भवेश मिश्र, समेत अनेक गणमान्य लोग तत्परता से जुटे हैं ।
