छेड़खानी करने को लेकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

जेटी न्यूज

नौतन(संसू):- स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत में एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़खानी करने को लेकर पुलिस ने छः लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस बाबत 50 वर्षीय सुगांति देवी ने थाने में राजू राउत, राकेश राउत, सादा राउत,भुअर राउत,ललिता देवी एवं मंजू देवी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि मेरी शादी शुदा लड़की चंदा देवी के ऊपर राजू राउत हमेशा गलत नजर से देखता है। जब अपने ससुराल से वापस शिवराजपुर आती है, तो वो छेड़खानी करने लगता है। विगत सात अक्टूबर को लगभग नौ बजे घर में घुसकर मेरे लड़की के ब्लाउज में हाथ डाल दिया। जब मेरी लड़की द्वारा शोर मचाया गया तो उक्त आरोपी द्वारा मारपीट कर मेरी लड़की के गले से बारह हजार रुपए का मंगलसुत्र निकाल लिया। हल्ला सुन जब मैं अपनी लड़की को बचाने गई तो सदा राउत द्वारा बाल पकड़ कर मुझे जमीन पर पटक कर मारपीट कर मेरे साड़ी को फाड़ दिया। थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है आरोपी जल्द हिरासत में होंगे।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button