समाज विकास परिषद की बैठक आयोजित 

वीरपुर जेटी न्यूज़

समाज विकास परिषद वीरपुर के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष राजेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें छठ पूजा के अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस महामारी को ले इस बार संस्था द्वारा छठ पूजा के अवसर पर नाटक का नहीं खेला जायेगा। संस्था द्वारा इस बार छठ घाट तक प्रकाश की व्यवस्था तथा साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा। मौके पर सचिव राकेश कुमार, डॉ राम आह्लाद राय, लक्खी साह, मुक्तिनाथ राय,, मो. ऐयाज़, पंकज चौरसिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button