रासायनिक उर्वरक से लदे ट्रैक्टर को लूट कर बदमाश हुए फरार।

 

जेटी न्यूज

बेतिया::- बेतिया पुलिस अंतर्गत सिकटा-मैनाटांड मुख्य मार्ग व गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा चौक से दक्षिण नारायणी मिक्सचर प्लांट के पास से मंगलवार की रात अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर एक ट्रैक्टर लूट की घटना को अंज़ाम दिया। ट्रैक्टर चालक मैनाटांड निवासी मधई माझी के अनुसार महेन्द्रा ट्रैक्टर पर 100 (एक सौ) बोरा डीएपी रसायनिक खाद लेकर बेतिया से8 मैनाटांड जाने के दौरान लूटेरों ने रात्री लगभग साढ़े नौ बजे के बाद घटना हुई।

चालक ने बताया कि रासायनिक उर्वरक बेतिया स्थित ईफको एजेंसी से मैनाटांड के आदर्श एस एस लिमिटेड खाद भण्डार का है। इस घटना की जानकारी खाद व ट्रैक्टर स्वामी मैनाटांड निवासी रामबाबू प्रसाद ने गोपालपुर थाना को दिया है। पुलिस लूटे गये ट्रैक्टर को पकडने के लिए सुबह से लगी हुई है। हलांकि इस घटना के बाबत कार्रवाई के लिए कोई लिखित शिकायत पुलिस को प्राप्त नही है। ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि घटना करीब दस बजे रात की है।

 

चालक खाद लेकर ट्रैक्टर से घर आने के क्रम में दो वाइक पर चार सवार दक्षिण से आये, गाडी रोकवाकर स्वयं को पुलिस बताते हुये चालक से ट्रैक्टर व खाद का कागजात की मांगा। फिर चालक को बांधकर पूरब गन्ना के खेत में डाल दियाा, दो लूटेरे निगरानी करने लगे, दो लूटेरे ट्रैक्टर लेकर चलते बने। लुटेरों ने चालक को एक बजे रात तक वही रोके रखा। सुबह पांच बजे चालक घर पहुंचा व घटना की पूरी जानकारी दिया।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button