जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 डेडिकेटेड अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर: गुरुवार को जिलाधिकारी, समस्तीपुर शशांक शुभंकर द्वारा कोविड-19 डेडिकेटेड अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पटोरी एवं अन्य उपस्थित थे।

निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
खाना-पीना रोस्टर के हिसाब से एवं दवा की पर्याप्त व्यवस्था के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। “May I help you” काउंटर पर रोस्टर वाइज एक व्यक्ति की प्रतिनियुक्ति करने, वार्डों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं बेड तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया।

साफ सफाई की समुचित व्यवस्था, डस्टबिन जगह जगह है कि नहीं, वेस्टेज मटेरियल की व्यवस्था एवं शौचालय साफ सफाई का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया।
संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार

