विधिक जागरूकता शिविर किशोरों को पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर किशोरों को पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी

जे टी न्यूज़, सासाराम (रोहतास) : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रविवार को किशोर न्याय परिषद, बेलाढ़ी सासाराम में किशोर न्याय अधिनियम- 2015 एवं पॉक्सो अधिनियम विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया किया।

बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार पैनल अधिवक्ता द्वारा किया गया। श्री कुमार द्वारा पर्यवेक्षण गृह में उपस्थित बच्चों के बीच किशोर न्याय अधिनियम- 2015 एवं एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

मौके पर अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह एवं राजीव कुमार, राजेश प्रभात, गुड्डी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सचिव सचिन कुमार मिश्र के द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button