हरलाखी थानाध्यक्ष के एक्शन से रुकी एक बाल विवाह
मधुबनी।
हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने नहरनियॉ गांव में हो रहे एक बाल विवाह को रुकवा दिया जिसके बाद क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। थानाध्यक्ष के पहल पर एक नाबालिग लड़की की शादी होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार नरहरियॉ गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी शुक्रवार को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। दरवाजे पर बारात की स्वागत की तैयारी में ग्रामीण और परिवार के सदस्य लगे हुए थे। जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम लड़की वालों के दरवाजे पर जाकर बाल विवाह नहीं करने की बात परिजनों के सामने बात रखा। जहां बाल विवाह करने पर होने वाली सजा और नाबालिग लड़की और इसके दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। जिसपर परिवार सदस्यों और ग्रामीणों ने शदी कार्यक्रम को रकबा कर लड़के सूचना देकर बारात नहीं लाने की अपील की। दोनों परिवार के सहमति पर शादी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद से क्षेत्र में थानाध्यक्ष की प्रशंसा हो रही है। थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि बाल विवाह एक संघीय अपराध है। इस तरह के शादी समारोह पर पुलिस की नजर बनी हुई है। समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। तब जाकर इस अभिशाप से हम और आप अपने परिवार को बजा पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष के इस पहल पर भाजपा नेता विकास कुमार पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद आलम, रणवीर सिंह, समेत लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष का यह एक नेपाल है। इनके इस कार्य को लेकर सरकार दो पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
Edtied By :- savita maurya