*समस्तीपुर : हसनपुर प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी पर मरांची उजागर के विश्वनाथ तांती का कब्जा*
*समस्तीपुर : हसनपुर प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी पर मरांची उजागर के विश्वनाथ तांती का कब्जा*

समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखण्ड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय के सभागार किया गया । जिसमें हसनपुर प्रखण्ड के मरांची उजागर पंचायत के क्षेत्र संख्या 16 से पहली बार नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ तांती एवं परिदह पंचायत से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख अंजू देवी ने हसनपुर प्रखण्ड प्रमुख के लिए अपना अपना दावेदारी पेश कर आमने सामने थे । जिसमें हसनपुर प्रखण्ड के 28 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों में से 15 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना अपना मत विश्वनाथ तांती को देकर हसनपुर प्रखण्ड प्रमुख का ताज पहनाकर प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज करवाया । तो पूर्व प्रखण्ड प्रमुख अंजू देवी को 12 मत ही मिल पाया जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा । वहीं फुलहारा पंचायत से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उपप्रमुख आशा देवी को 28 पंचायत समिति सदस्यों मे से 17 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना अपना मत देकर उपप्रमुख का ताज पहनाया ।


