जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आशा शिकायत निवारण समिति एवम् जिला गुणवत्ता यकीन समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आशा शिकायत निवारण समिति एवम् जिला गुणवत्ता यकीन समिति की बैठक सम्पन्न

 

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर:- आज जिलाधिकारी महोदय श्री योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में आशा शिकायत निवारण समिति एवम् जिला गुणवत्ता यकीन समिति (DQAS) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।
बैठक में सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक ,सभी सदस्य एयर इंडिया एवं संबंधित डॉक्टर उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
1. लंबित चयन प्रक्रिया पर विमर्श किया गया।
2. 18 फेसिलेटर का चयन लंबित पाया गया।
3. जिला गुणवत्ता यकीन समिति (DQAC) एवम् प्रखंड गुणवत्ता यकीन समिति (BQAC) के बारे में विमर्श किया गया।
4. मोरवा और ताजपुर में अस्पताल के नए भवनों का निर्माण कार्य सह पुराने भवनों की मरम्मती कार्य चल रहा है, कार्य प्रगति पर है।
5. जिलाधिकारी द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया।
6. क्वालिटी ऑफ़ केयर के बारे में समीक्षा की गई।
7. नर्सेज का स्किल डेवलपमेंट एवं टाइम टू टाइम ट्रेनिंग देने के मुद्दों पर समीक्षा की गई।
8. कायाकल्प के बारे में विमर्श किया गया।
9. पियर असेसमेंट फैसिलिटीज के बारे में विमर्श किया गया।
10. गैप एनालिसिस के बारे में विमर्श किया गया।
11. बायो मेडिकल वेस्ट के मुद्दों पर विमर्श किया गया।
12. कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में समीक्षा की गया।

Related Articles

Back to top button