समस्तीपुर जिले के जिला अवर निबंधन कार्यालय समेत तमाम कार्यालय में रह कार्य बाधित

समस्तीपुर जिले के जिला अवर निबंधन कार्यालय समेत तमाम कार्यालय में रह कार्य बाधित

 

जे टी न्यूज

समस्तीपुर:- जिले के जिला अवर निबंधन कार्यालय समेत तमाम रोसरा,दलसिंहसराय, किशनपुर निबंधन कार्यालय में निबंधन कार्य बाधित, गौरतलब है कि निबंधन विभाग के द्वारा निबंधन कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटररों को निबंधक पदाधिकारी के द्वारा मौखिक रूप से स्थानांतरण की बात कही जाने के बाद आज शनिवार को निबंधन कार्यालय में निबंधन कार्य बाधित है

वही आज के तिथि में निबंधन हेतु अपॉइंटमेंट लेने वाले निबंधनार्थियों के निबंधन कार्य नहीं होने से उन्हें निबंधन कार्यालय से वापस लौटना पड़ा इस बाबत कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर ने कहा कि हम लोगों को निबंधन पदाधिकारी के द्वारा मौखिक रूप से अचानक स्थानांतरण की बात कही गई जिसका ना तो मुझे कार्यालय से स्थानांतरण व योगदान से संबंधित कोई लिखित आदेश दिया गया है ऐसी स्थिति में हम लोगों को किस कार्यालय में योगदान करना है यह स्पष्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में हम लोग असमंजस के कारण कार्य नहीं कर पा रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button