अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में रामगढ़वा के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने किया धरना प्रदर्शन

अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में रामगढ़वा के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने किया धरना प्रदर्शन

 

 

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण – जिला अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं ने अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस बाबत सेविका संघ की अध्यक्षा ने बताया कि सरकार हम लोगों के मांगे जब तक पूरी नहीं करती है तब तक हम लोग के लड़ाई जारी रहेगी। उनकी मांगों में पेंशन, अनुकंपा पर नौकरी तथा मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button