गागन नदी की बदलती धारा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

गागन नदी की बदलती धारा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
जे टी न्यूज/ प्रो अरुण कुमार

मधुबनी : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी वारिस एवं भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नेपाल के पहाड़ी इलाकों से निकलने वाली गागन नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि हो रही है। इसके कारण भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित लदनियां प्रखंड की कुमरखत पूर्वी पंचायत में बाढ़ विभिषिका का खतरा उत्पन्न हो गया है।लोग आशंका के साये में है। इस नदी की तेज धारा बार बार दिशा परिवर्तन कर रही है, जिससे लोगों का संकट बढ़ता रहा है। यहां के लोग प्रति वर्ष इस नदी की विनाशलील का शिकार होते रहे है। नेताओं, राजनेताओं के प्रयास का कोई सकारात्मक स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव बार बार सरकार एवं विभागीय अधिकारी से स्थाई समाधान की मांग करते रहे है। परन्तु लोगों की यह समस्या अधिकारी की लालफीताशाही एवं सरकार की उदासीनता के कारण कम नहीं हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button