ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन में जनता कॉलेज द्वारा कथितअवैध वसूली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन

प्रो. वरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन में ललित नारायण जनता महाविद्यालय के द्वारा बोर्ड द्वारा तय शुल्क से अधिक राशि वसूली किये जाने के विरोध को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सह विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नारायण झा से मिलकर बताया की कॉलेज द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। नगर मंत्री निरंजन झा ने कहा कि जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं निकल रहा है|

उसे जल्द से जल्द निकाला जाए। सभी मांगो पर प्रधानाचार्य ने सहमति जाहिर किया। इस मौके पर अभाविप के सह मंत्री इंद्रजीत राय, राघव नारायण झा, लौज प्रमुख परमानंद झा, नटवर झा, अर्जुन मुखिया, सज्जन मुखिया, कैलाश मुखिया, करण कुमार, सुभाष यादव, राजा यादव, अमलेश कुमार, प्रकाश कुशवाहा, नितीश रॉय, वर्षा कुमारी समेत कई छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button