शबनम- शहाव उद्दीन जनताओं के आकांक्षाओं पर सत प्रतिशत खड़ा उतरेंगे:बबलू मंडल

उप मुख्य पार्षद् पद से जीत पर शहाव उद्दीन का जदयू नेताओं ने किया स्वागत और अभिनन्दन

शबनम- शहाव उद्दीन जनताओं के आकांक्षाओं पर सत प्रतिशत खड़ा उतरेंगे:बबलू मंडल
जे टी न्यूज

खगड़िया : नगर परिषद् उप सभापति( उप मुख्य पार्षद्) के पद पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन की धर्मपत्नी शबनम जवीन की जीत शहाव उद्दीन का सतत् संघर्ष व आमजनों का प्यार भरा समर्थन का हीं परिणाम है।इस कामयाबी से हम सब जदयू परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उक्त बातें सोमवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने नव निर्वाचित नगर परिषद् उप सभापति (उप मुख्य पार्षद्) शबनम जवीन के पति मोहम्मद शहाव उद्दीन का अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन करने के उपरांत कही।


श्री मंडल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में शहाव उद्दीन का सतत् संघर्ष व इनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है। इन्होंने दिन का चैन और रातों की नींद गवां कर क्षेत्र में अपना पहचान बनाये हैं जिसका सीधा लाभ शबनम जवीन को हीं नहीं अपितु जनता दल यूनाइटेड को भी मिला है। हमें आशा हीं नहीं, पूरा विश्वास है कि शबनम – शहाव उद्दीन सत प्रतिशत जनताओं के आकांक्षाओं पर खड़े उतरेंगे।खगड़िया नगर परिषद् क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में विकास की आश जगी है।


इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल,मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,मनोज कुमार पटेल,संजय कुमार सिंह एवं वकिल सिंह आदि पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button