मो० बेलाल खान बने छात्र राजद प्रदेश प्रधान महासचिव, लोगों ने दी बधाई

मो० बेलाल खान बने छात्र राजद प्रदेश प्रधान महासचिव, लोगों ने दी बधाई
जे टी न्यूज


सासाराम (रोहतास) छात्र राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से सहमति के पश्चात छात्र राजद प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची में नासरीगंज प्रखंड निवासी मोहम्मद बेलाल अहमद खान को प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई देने के लिए ताता लगा हुआ है। ज्ञात हो कि बेलाल खान काफी लंबे समय से संघर्षशील रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला प्रधान महासचिव राजू यादव, मोहम्मद सद्दाम राजा, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र नटराज, विमल सिंह, शिवन्त कुशवाहा, वि०वि० अध्यक्ष सत्यजीत राज, अरविंद यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button