खेलो इंडिया कबड्डी के चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे रोहतास जिला के कबड्डी खिलाड़ी

खेलो इंडिया कबड्डी के चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे रोहतास जिला के कबड्डी खिलाड़ी

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) 18 से 22 जनवरी 2024 तक चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए पटना में आयोजित चयन प्रतियोगिता में जिले के बालक व बालिका कबड्डी खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त आशय कि जानकारी डॉ आलोक कुमार तिवारी अध्यक्ष एवं दिव्या कुमारी नवनिर्वाचित सचिव रोहतास जिला कबड्डी संघ ने दिया। दिव्या कुमारी ने बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह के हवाले से बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कबड्डी स्पर्धा का आयोजन चेन्नई में 18 से 22 जनवरी 2024 तक होगा।

खेलो इंडिया में बिहार कबड्डी टीम के बालक एवं बालिका भाग लेने वाली खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित कबड्डी मैदान में दिनांक 02 जनवरी 2024 को 11:00 दिन से प्रारंभ किया जाएगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सीमा 1 जनवरी 2005 के बाद होनी चाहिए। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ चयन प्रतियोगिता में भाग लेनी होगी।

Related Articles

Back to top button