विधायक ने पानी की समस्या के समाधान हेतु की दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष और अधिकारियों के साथ बैठक

जे टी न्यूज़, निज संवाददाता (मदन कुमार ) : दिल्ली, : गर्मी की दस्तक देते ही दिल्ली में पानी की समस्य से दो चार होना पड़ता है। लेकिन जब से सोनिया विहार का पाइप लाइन का कार्य पूरा हुआ और पानी की आपूर्ति शुरू हुई है तब से पानी की समस्या से हद तक निजात मिली है। लेकिन अभी भी कही

कही पानी की दिक्कत आती रहती है। संगम विहार में पानी की समस्या के समाधान हेतु विधायक दिनेश मोहनिया ने दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग किया। जिसमें संगम विहार में पाइप लाइन व सीवर लाइन डालने के कार्यों को और गति प्रदान करने पर

बिस्तृत चर्चा हुई। विधायक दिनेश मोहनिया ने अधिकारियों को जलापूर्ति में आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा की संगम विहार के हर घर तक साफ़-स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और हमारा प्रयास रहेगा की जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा है उनका

क्रमबद्ध तरीके से निवारण किया जाए। इस बैठक के संगम विहार के निगम पार्षद जितेंदर कुमार, रवि यादव भी मौजूद रहे। विधायक दिनेश मोहनिया के द्वारा यह सराहनिए कार्य बताया जा रहा है लगातार संगम विहार के विधायक और निगम पार्षद अपने अपने क्षेत्रो में जनता की समस्या के निदान हेतु

तत्पर नजर आ रहे है मतलब जनता से किये वादों पर खड़े उत्तर रहे है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button