तालाब में स्नान के दरमियान तीन बच्चे की मौत चौथे का चल रहा इलाज

तालाब में स्नान के दरमियान
तीन बच्चे की मौत चौथे का चल रहा इलाज

सभी बच्ची एक ही परिवार के थे
पूरे गांव लोग गम के माहौल में है डुबे

जेटी न्यूज/मधुबनी

मधुबनी पंडोल थाना क्षेत्र के भिट्टी सलेमपुर गांव के एक ही परिवार के चार बच्चे असनान करने गांव से सटे तालाब में गए थे। तालाब इतना गहरा था कि चारों बच्चे इस तालाब में डूब गए लेकिन अन्य बच्चों के आवाज से ग्रामीणों वहां पहुंचे और सभी बच्चों को बाहर निकाले और आनन-फानन मे ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचा या गया लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया कि 3 बच्चे की मृत्यु हो चुकी है जबकि एक हालात सीरियस है जिसका का इलाज सदर अस्पताल में चला है।
स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी दिया की मृत बच्चे साबरीन परवीन 12 वर्ष,, गुलफशा परवीन 10 वर्ष दोनों के पिता फैयाज अहमद जो खर्रवा गांव रहिका थाना निवासी थे जो अपने ननिहाल आए हुए थे। जबकि तीसरा बच्चा रिफत परवीन 6 वर्ष पिता मोहम्मद जिलानी सलेमपुर गांव निवासी थे वही इलाज में चल रही बच्ची का नाम खुशी परवीन पिता मोहम्मद आलम जो सलमपुर गांव निवासी हैं ।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत तीनों बच्चों का कफन दफन करने की तैयारी की जा रही है वहीं अभिभावकों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार। मौके पर मोहम्मद हारुन मोहम्मद नसीर मोहम्मद कलाम जमील अख्तर मोहम्मद कयूम समेत सैकड़ों ग्रामीण गमगीन क्या हालात में मौजूद थे

Related Articles

Back to top button