एक वर्षीय मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण की हुई शुरूआत
एक वर्षीय मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण की हुई शुरूआत
प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।दहिवत साहपुर गांव में लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान मधुबनी के तत्वावधान में एक वर्षीय मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी वरिष्ट नेता अनिल कुमार दास,आशानांद झा,मिथिला चित्रकला में राज्य पुरस्कार से सम्मानित दिनेश कुमार पासवान तथा संस्था सचिव प्रो महेन्द्र लाल कर्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल कुमार दास ने कहा कि संस्था एक वर्ष पूर्व जटाशंकर दास स्मृति भवन, शंकर शिविर ,सरहद में दलित और पिछड़े वर्ग के किशोरियों को लेकर इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की थी जहां आज वे सभी प्रशिक्षु मिथिला चित्रकला सीखने के साथ ही आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है।महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक ठोस कदम साबित हुई है।
वहीं संस्था सचिव प्रो महेन्द्र लाल कर्ण ने कहा कि संस्था विगत तीन दशकों से मिथिलांचल की लोक संस्कृति,लोककला पर प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है। संस्था द्वारा मिथिला चित्रकला के महिला कलाकारों को संगठित करने के उद्देश्य से बिहार का प्रथम कापरेटिव का निर्माण और निबंधन कराया है जिसके तहत वर्ष 2011 से जिला परिषद मधुबनी के परिसर में मधुबनी क्राफ्ट नाम से महिला कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का बाजारीकरण किया जा रहा है।
प्रो कर्ण ने प्रशिक्षुओं से कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन दो सहायक प्रशिक्षक रूपा कुमारी और मालती कुमारी के साथ ही मुख्य प्रशिक्षक राज्य पुरस्कार से सम्मानित दिनेश कुमार पासवान तथा नितिन राउत के कुशल मार्गदर्शन में किया जाएगा।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क होगा।
सुव्यवस्थित वर्ग संचालन हेतु वर्ग मोनिटर प्रशिक्षु प्रतिभा,खुशी और नेहा कुमारी को उत्तरदायित्व देने के साथ ही पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के कुशल संयोजन हेतु आशानंद झा को प्रशिक्षण प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
