मंत्री रत्नेश सदा का विकास मित्र संघ ने किया अभिनंदन

मंत्री रत्नेश सदा का विकास मित्र संघ ने किया अभिनंदन

राजू प्रसाद मधुबनी /विकास मित्र संध बिहार जिला इकाई मधुबनी के तत्वावधान में मंत्री अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार मान्यवर रत्नेश सदा का अभिनन्दन सह समान समारोह विकास मित्र जिला संध मधुबनी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राम के संचालन में किया गया।जिसकी अध्यक्षता अशर्फी सदाय किये। समारोह को माननीय मंत्री अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने महादलित के विकास के लिए अपने अधिकारो को शिक्षा के महत्वों को समझाने पर बल देते हुए कहा कि विकास मित्रों मान सम्मान के लिए माननीय मुख्य मंत्री के समक्ष विकास मित्रों को योग्यता के आधार पर उचित सम्मान देने के लिए पुरी ताकत से आग्रह करके सम्मान दिलाने का कार्य करेंगें। साथ ही कहा कि मधुबनी जिले के महादलित को 8050 परिवारों को चिन्हित करके जो महान कार्य विकास मित्रों ने किये है उन सभी परिवारों को 5 डिसमिल जमीन[वासभूमी] एवं वर्ष 1995 से 2010 तक जो मकान [

इंदिरा आवास]मिला था उसको नये सिरे से पक्का मकान बनाया जाएगा।समारोह को पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने भी संबोधित करते हुए महादलितों के विकास एवं विकास मित्रों के मान- सम्मान के लिए उचित न्याय होना चाहिए। इस समारोह को नरेश कुमार राम {जिला समन्वयक}संतोष कुमार राऊत, देवनारायण राम (जिलाध्यक्ष:-sc/st कर्मचारी संघ)राजीव रंजन (प्रदेश प्रवक्ता जदयू)हेमराज राम (जदयू प्रदेश प्रवक्ता)रानी बिक्रमशीला, फुल देव यादव, बुद्ध प्रकाश (मुखिया) संतोष ऋषि, राजेन्द्र सदाय, जितेन्द्र कुमार राम, रामसोभित राम, अरुण कुमार सदाय, मनोज कुमार, अशोक कुमार राम, रामसागर सदा,मनोज कुमार साफी, कामेश्वर सदाय,सहित सैकडों ने संबोधित किये। धन्यवाद ज्ञापन नरेश कुमार राम {जिला समन्वयक} ने किये। जिलाध्यक्ष[विकास मित्र संध]

Related Articles

Back to top button