नवविवाहिता कि भाई ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

नवविवाहिता कि भाई ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
जे टी न्यूज़

केसरिया, पू०च० : थाना क्षेत्र के बथना पंचायत के चकदरिया गांव में एक विवाहिता की मृत्यु बुधवार की देर शाम को हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में तीन को नामजद अभियुक्त बनाया है।घटना के बाद परिजन घर छोड़ फरार हैं। मृतका उक्त गांव के रितेश मिश्रा की पत्नी अंजली कुमारी(22) बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर मृतका के भाई वैशाली जिले के लालगंज थाना अंतर्गत पुटखौली निवासी अभिनय कुमार ने अपने बहनोई, बहन की सास व ससुर अजय मिश्र को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है।

अपने आवेदन में बताया है कि उसकी बहन अंजली की शादी एक वर्ष पूर्व चकदरिया के अजय मिश्र के पुत्र रितेश कुमार के साथ हुई थी। मेरे बहन के घर वाले बाइक को लेकर अंजली को प्रताड़ित करने थे। बाइक नहीं देने के कारण परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है। इधर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button