प्रशासन की कड़ी निगरानी में चिरैया में श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ 2022 के आस्था का महापर्व छठ

प्रशासन की कड़ी निगरानी में चिरैया में श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ 2022 के आस्था का महापर्व छठ
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

चिरैया पूर्वी चंपारण-स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों तक चलने वाले आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिरैया प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में छठ घाट पर नए-नए परिधानों में सज-धज कर छठ व्रतियों ने 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को एवं 31 अक्टूबर 2022 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा किया। इस इस अवसर पर चिरैया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा कड़ी प्रशासन की व्यवस्था की गई थी। चिरैया प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों पर उनकी निगरानी में पुलिस तैनात की गई थी, ताकि किसी छठव्रती को असुविधा न हो सके।

 

पुलिस की बखूबी ड्यूटी निभाते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा नंगे पाल सभी घाटों की कड़ी निगरानी की गई। चिरैया के लोग उस समय हक्का-बक्का हो गए जब प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने स्वयं डूबते एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इतना ही नहीं उन्होंने स्वयं पानी में प्रवेश कर सभी छठ व्रतियों को गंगाजल एवं गाय का दूध देकर अर्ध्य दिलवाया। चिरैया प्रखंड के सभी छठ व्रतियों एवं आम लोगों के मुंह से एक ही आवाज निकल रही थी कि आजादी के बाद चिरैया थाना में पहली बार प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के जैसा कोई पुलिस पदाधिकारी आये हैं जिन्होंने छठ व्रर्तियों का इतना ख्याल रखा। छठ पूर्णाहुति के अवसर पर उन्होंने छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं गमछा फैलाकर छठी मैया एवं छठव्रतियों का आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद प्राप्त किया।


ज्ञात हो कि इसके पूर्व अवधेश कुमार सिंह रामगढ़वा तथा केसरिया आदि थानों में रह कर अपने इन्हीं सुकृतियों की बदौलत लोगों का दिल जीता था। जिसको लेकर उनके चले जाने के बाद आज भी लोग उनकी याद करते हैं। इस साल 2022 में रामगढ़वा के भलुवहिंया छठ पूजा समिति के सदस्य गण अवधेश बाबू से वीडियो कॉलिंग करके उनकी कमी को एहसास कर रहे थे। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी एवं छठव्रती और उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button