जाप नेता घनश्याम गुप्ता के अध्यक्षता में सर्वदलीय एक दिवसीय धरना मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस घटना के लिए बर्खास्त करने की मांग

जाप नेता घनश्याम गुप्ता के अध्यक्षता में सर्वदलीय एक दिवसीय धरना

मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस घटना के लिए बर्खास्त करने की मांग

जे टी न्यूज/ब्रहम्देव प्रसाद यादव

झाझा, जमुई : आंबेडकर विचार मंच झाझा पर झाझा सर्वदलीय राजनीतिक दल के तरफ से 10:00 से जाप नेता घनश्याम गुप्ता के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन मणिपुर के घटना के विरोध में दिया गया जिसमें जाप नेता घनश्याम गुप्ता ने बिना विलंब किए मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए बर्खास्त करने की मांग की गई ।
राजद नेता पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव ,प्रखंड अध्यक्ष राजद राजकुमार यादव ,कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष निमाई चंद्र मुखर्जी, कामरेड नेता योगेंद्र रावत ने मणिपुर के ऐसे अपराधी को तुरंत फांसी देने का मांग की है ।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार दास ,कांग्रेसी नेता उदय झा जिला पार्षद धर्म देव यादव ने कहा विश्व में आज तक किसी भी देश में ऐसी घटना नहीं हुई ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 36 सेकंड में बोल कर अपना दायित्व समाप्त कर लिया।
धरना कार्यक्रम में मौजूद बसपा के राजू यादव जाप के रामविलास पासवान ,जाप नेता हैदर अंसारी, सुबोध यादव, जदयू नेता धीरेंद्र यादव ,दिलावर अंसारी, कांग्रेश के विजय कुमार, अंबेडकर विचार मंच के संयोजक भरत भूषण, अंबेडकर विचार मंच के सचिव अरविंद मांझी, पूर्व सैनिक बीके यादव ,कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता मदन यादव ,शंभू विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव ,पूर्व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार इत्यादि, राजद नेता मनोज भारती, निखिल रजक, एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button