नेहरू युवा केंद्र मनाया सदभावना दिवस
नेहरू युवा केंद्र मनाया सदभावना दिवस
जे टी न्यूज

करगहर (रोहतास) ग्रामोदय सेवा संस्थान करगहर सिरिसिया के बैनर तले राजीव गांधी जयन्ती व सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पंकज कुमार प्रियांशु ने की। बैठक मे माया कुमारी प्रधानाध्यापिका श्रीराम अवधेश तिवारी संस्कृत उच्च विद्यालय सिरिसियां ने द्विप प्रज्वलित कर देश के द्विवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुर्व प्रधानमंत्री जयन्ती समारोह पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इनके द्वारा देश में औद्योगिक क्रांती की शुरूआत हुई। युवाओ के प्रति उनका प्रेम हमेशा रहता था। देश के लिए समर्पित ऐसे महान पुरूष को याद करना चाहिए। उनके द्वारा लायी हुई परिवर्तन को विचार कर देश मे सबके साथ मिलजुलकर आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखना चाहिए। मौके पर अनुपम कुमार प्रशिक्षक, नेहरू युवा केंद्र रोहतास, प्रिति कुमारी, सुनिल पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, कन्हैया प्रजापति, निखिल पाण्डेय, अमन कुमार, दिपक कुमार, धीरेन्द्र कुमार, बच्चा सिंह यादव सह मीडिया दर्शन पत्रकार, नीरज कुमार, आयुष कुमार, विश्वजीत कुमार सहित कई अन्य युवा सदस्यों का जोरदार सहभागिता रहा।




